Tamilnadu BJP : नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस्तीफा दे दिया है, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नतीन नबीन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में खाली हो रही सभी चार सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं।

Tamilnadu BJP : अन्नामलाई ने दो दिन पहले दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई भाजपा से बिना टकराव वाली सम्मानजनक विदाई चाहते थे। इसके बाद वे तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसे जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदला जा सकता है।

Tamilnadu BJP : अन्नामलाई 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर है। यह भी चर्चा है कि RSS चाहता है कि अन्नामलाई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहें।

Previous articleSushasan Tihar : सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को दी 134 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, महतारी वंदन की 28वीं किस्त भी जारी
Next articleCG Weather Update: देश में मानसून की दस्तक, छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम; आंधी-बारिश का अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here