Sushasan Tihar : बिलासपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने जिले को 134 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 18.59 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 115.46 करोड़ रुपए की लागत वाले 17 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Sushasan Tihar :  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।लोकार्पित कार्यों में कई महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाएं शामिल हैं। कडरी-सलखा मार्ग, पाली-सिलतरा मार्ग, नवापारा-कपसियाखुर्द मार्ग, टाडा-गढ़िया बस्ती मार्ग तथा मेडपार बाजार से मनियारी पुल तक सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

Sushasan Tihar :  इसके अलावा कोटा क्षेत्र के साजापाली में हाई स्कूल भवन का निर्माण भी पूरा होने पर जनता को समर्पित किया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जिला चिकित्सालय बिलासपुर में लगभग 4.50 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इससे मरीजों को अब बेहतर और त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध होगी तथा बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

Sushasan Tihar :   मुख्यमंत्री ने जिन 17 विकास कार्यों का शिलान्यास किया उनमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़कें, पुल-पुलिया, चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य प्रमुख हैं।कोटा-बेलगहना मार्ग के चौड़ीकरण, खोंगसरा-पीपरखुंटी मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, उस्लापुर स्टेशन पहुंच मार्ग के विकास तथा विभिन्न ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी बड़ी पहल करते हुए 22.65 करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय वृद्धाश्रम भवन तथा 18.76 करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांग शिक्षण-प्रशिक्षण एवं बहुउद्देशीय पुनर्वास केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी

Sushasan Tihar :   कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त भी जारी की। इसके तहत प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख रुपए से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार उनके सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Previous articleDiesel Theft: पुलिसवाले करा रहे थे डीजल चोरी, मामला उजागर होने पर एसपी ने 4 को किया सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here