Lady Bank manager suspend:   रायपुर। जिला सहकारी बैंक रायपुर की निपनिया शाखा की महिला मैनेजर को मृतक के नॉमिनी से 10 हजार की घूस मांगने के मामले में कलेक्टर के आदेश सस्पेंड कर दिया गया है। नामिनी इसकी शिकायत कलेक्टर से जनदर्शन में की थी।

Lady Bank manager suspend:   शाखा की प्रभारी मैनेजर के पद पर तैनात अनीता पाण्डेय के खिलाफ कलेक्टर के पास शिकायत पहुंची थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक में मृतक खातेंदार के नॉमिनी से राशि के भुगतान के बदले घूस की मांग की गई थी। अनीता पाण्डेय ने  10,000 रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत उसने कलेक्टर से जनदर्शन में की।

Lady Bank manager suspend:   शिकायत मिलते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत जांच के लिए नोडल अधिकारी को तैनात किया। जब जांच रिपोर्ट आई, तो मैनेजर पर लगे आरोप पूरी तरह सच साबित हुए। इसके बाद कलेक्टर ने बिना देरी किए उन्हें निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।

Lady Bank manager suspend:   पाण्डेय को बैंक कर्मचारी सेवा नियम के तहत सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल, उनका मुख्यालय महासमुंद शिफ्ट कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें सिर्फ आधे वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं मिलेगी। बिना लिखित अनुमति के वह मुख्यालय महासमुंद छोड़कर कहीं नहीं जा सकेंगी।

Previous articleIndian stock market :  अमेरिका-ईरान जंग खत्म होने के आसार से बाजार में बहार, सेंसेक्स 1080 और निफ्टी 330 अंक उछला, रुपया 53 पैसे मजबूत
Next articlekidnapping and gang rape : भाई के साथ रिश्तेदार के घर पैदल जा रही 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप, 3 हिरासत में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here