Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG assembly session: अजय चंद्राकर और देवेंद्र यादव के बीच हुई सदन में गरमा-गरमी , अध्यक्ष ने लगाई फटकार
छत्तीसगढ़

CG assembly session: अजय चंद्राकर और देवेंद्र यादव के बीच हुई सदन में गरमा-गरमी , अध्यक्ष ने लगाई फटकार

Avatar photo
By fourthline.in
July 15, 2025 2 Min Read
0

रायपुर। CG assembly session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर दोनों आपस में भिड़ गए। दरअसल भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने जल एवं स्वच्छता मिशन पर प्रश्न पूछा। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव जवाब दे ही रहे थे कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव एक दस्तावेज लहराते हुए खड़े हो गए और ऊंचे स्वर में बोले, “यह विधानसभा का ही दस्तावेज है, जिसमें लिखा है कि कार्य पूर्ण होने से पहले 70% से अधिक राशि का भुगतान नहीं हो सकता।” इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह उन्हें बार-बार टोकते रहे।

CG assembly session: देवेंद्र यादव की तीखी भाषा पर आपत्ति जताते हुए भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नियमों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि किस प्रक्रिया के तहत ये ऊंची आवाज में बोल रहे है, और मंत्री के जवाब के बीच खड़े हो गए हैं। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच वाद-विवाद बढ़ता गया और बात नारेबाजी और असंसदीय भाषा तक पहुंच गई।

CG assembly session: हालात बिगड़ते देख विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हस्तक्षेप किया और दोनों विधायकों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, “प्रश्नकाल को जनता देखती है। यह छत्तीसगढ़ विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है।” उन्होंने विशेष रूप से देवेंद्र यादव को चेतावनी दी कि वे दो बार के विधायक हैं और उन्हें संसदीय मर्यादाओं का पालन करना चाहिए।

CG assembly session: सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए अध्यक्ष ने दोनों पक्षों द्वारा इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से विलोपित करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि यह वर्ष विधानसभा की रजत जयंती का वर्ष है और इसकी गरिमा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Tags:

Ajay ChandrakarCG Assembly SessionChhattisgarh politicsDevendra YadavHeated ArgumentPolitical ClashSpeaker Reprimand
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Transfer : जल संसाधन विभाग में 57 सहायक अभियंताओं का स्थानान्तरण, देखें आदेश

Next

Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष में 18 दिनों की अद्भुत यात्रा के बाद शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme