kidnapping and gang rape : वाड्रफनर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक गांव में 19 साल की युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ युवती पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान रोककर आरोपी जबरदस्ती कोटराही जंगल में ले गए और  भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने अपने एक साथी को भी फोन करके बुला लिया। उसने भी युवती के साथ रेप किया। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है।

kidnapping and gang rape :   पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर बसंतपुर थाना क्षेत्र की युवती अपने फुफेरे भाई के साथ कोटराही जंगल से होकर गांव की ओर पैदल जा रही थी। उन्हें रिश्तेदार के घर जाना था। कोटराही जंगल में उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने रोका और दोनों को धमकाते हुए पूछताछ करने लगे। इसके बाद युवक दोनों को खींचकर जंगल में ले गए। जहां युवकों ने पहले युवक के हाथ-पैर बांध दिए, फिर युवती को पकड़कर बंधक बने भाई के सामने ही दोनों युवकों ने गैंगरेप किया।

kidnapping and gang rape :   वहीं, दोनों युवकों ने फोन कर अपने एक और साथी को  बुला लिया। तीसरे युवक ने भी युवती के साथ रेप किया। तीनों घटना के बाद मौके पर ही दोनों को छोड़कर भाग निकले। वारदात के बाद दोनों वापस वाड्रफनगर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि, पुलिस ने शिकायत के बाद युवकों की तलाश शुरू की और 3 युवकों को हिरासत में लिया गया है। तीनों युवक कोटराही गांव के बताए जा रहे हैं।

Previous articleLady Bank manager suspend:  मृतक के खाते के पैसे निकालने मांगी 10 हजार रिश्वत, महिला बैंक मैनेजर सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here