Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/अमित जोगी ने पाटन से भरा नामांकन, कहा  चाचा -भतीजा की सेटिंग नहीं चलेगी
Uncategorized

अमित जोगी ने पाटन से भरा नामांकन, कहा  चाचा -भतीजा की सेटिंग नहीं चलेगी

Avatar photo
By fourthline.in
October 30, 2023 2 Min Read
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से कल ही एक सूची जारी की थी जिसमें उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था ।आज दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचकर अमित ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट से विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने उनके भतीजे विजय बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है। विजय बघेल बीजेपी के घोषणा पत्र समिति के संयोजक भी है। अमित के चुनाव मैदान में उतरने से पाटन विधानसभा सीट के चुनाव में गुलाबी रंग चढ़ गया है।

अमित  ने सोशल मीडिया में लिखा- मैंने पाटन से आज अपना नामांकन भरा है। ये चुनाव ‘भूपेश’ नही ‘भ्रष्टाचार’ के विरुद्ध है। यह एक ताकतवर दाऊ ‘परिवार’ बनाम पाटन के गरीब, अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा वर्गों के ‘अधिकार’ का चुनाव है।

मैं तो केवल चेहरा हूं, प्रत्याशी तो पाटनवासी हैं, प्रत्याशी तो पीएससी घोटाला पीड़ित हैं, आवास पीड़ित हैं, वादाखिलाफी पीड़ित हैं, नियमितीकरण पीड़ित हैं, शराबबंदी पीड़ित हैं। मैं तो भ्रष्टाचार के विरुद्ध, इन सभी पीड़ितों का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

मेरे पास ‘सेफ’ सीट से जीतने के तीन विधानसभाओं के विकल्प थे, मैं दो सीटों से भी लड़ सकता था लेकिन मैंने अकेले पाटन से ही लड़ने का निर्णय पाटनवासियों के कहने पर लिया है। मैंने पिछले एक महीने में पाटन विधानसभा क्षेत्र में तीन बडी सभायें की हैं।

मेरे आने के बाद, पाटन में पहली बार चुनाव होगा, अभी तक तो एक ही परिवार के चाचा-भतीजा की सेटिंग होती आयी है, चुनाव तो अब होगा। ‘पाटन में परिवर्तन’ तय है, पाटनवासियों की जीत होगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

अमर अग्रवाल ने चुनाव अभियान में ताकत झोंकी, देखिए कुछ तस्वीरें

Next

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन सीट से किया नामांकन दाखिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Two children swept away in Arpa: अरपा नदी में बहे दो बच्चे,  SDRF देर से पहुंची, लोगों ने जताई नाराजगी
  • Pensioners seek legal protection under UCC : यूसीसी में पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को कानूनी संरक्षण मिले, पेंशनर्स महासंघ ने ज्ञापन सौंपा
  • TI suspended for making reels : वर्दी में बॉलीवुड गाने पर Reel बनाया TI , DIG ने किया TI कोलाइन अटैच, नया थाना प्रभारी नियुक्त
  • CG First Women’s Open Jail : छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, केंद्रीय जेल रायपुर में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ
  • Bilaspur Stone-pelting :  बिलासपुर पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी पन्ना से गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme