Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सूरजपुर/BJP politics: कांग्रेस के आपातकाल रूपी काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा – कमलभान सिंह
सूरजपुर

BJP politics: कांग्रेस के आपातकाल रूपी काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा – कमलभान सिंह

Avatar photo
By fourthline.in
June 25, 2026 2 Min Read
0

• पूर्व सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना
BJP politics:  सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर द्वारा कांग्रेस शासनकाल में लगाए गए आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद कमलभान सिंह थे।

BJP politics:  पूर्व सांसद ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया था। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की भावना और नागरिकों के मौलिक अधिकारों का दमन किया गया। विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को जेलों में डाला गया तथा प्रेस पर सेंसरशिप लगाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कुचलने का प्रयास हुआ।

BJP politics:  कमलभान सिंह ने कहा कि भाजपा आपातकाल के संघर्ष और बलिदान को सदैव स्मरण रखती है। आज की युवा पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को किस तरह आहत किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

BJP politics:  श्री सिंह कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां लोकतंत्र की महत्ता को समझें और तानाशाही प्रवृत्तियों के प्रति सजग रहें। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संत सिंह, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलू अग्रवाल एवं दीपेंद्र चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी,पवन मिश्रा, पवन साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags:

#BJPPolitics #Emergency1975 #CongressEmergency #KamalbhanSingh #BJP #Congress #PoliticalNews #IndianPolitics #EmergencyChapter #Democracy #PoliticalStatement
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Mahtari vandan yojana: महतारी वंदन योजना का पोर्टल एक हफ्ते में खुलेगा , पहले बस्तर फिर बाकी महिलाओं के जुड़ेंगे नाम

Next

Agrawal sammelan: अग्रवाल सम्मेलन की सूरजपुर इकाई के जिलाध्यक्ष बने संदीप अग्रवाल, शैलेश बने महामंत्री

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme