Agrawal sammelan: सूरजपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय इकाई ने सत्र 2026-31 के लिए सूरजपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए संदीप अग्रवाल को जिलाध्यक्ष तथा शैलेश गोयल को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। प्रांतीय इकाई की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार पूर्व में जारी मनोनयन पत्र में पदनाम संबंधी त्रुटि का निराकरण करते हुए नया आदेश जारी किया गया है।

Agrawal sammelan:  जारी आदेश के अनुसार अब संदीप अग्रवाल अग्रवाल सम्मेलन की जिला सूरजपुर इकाई के जिलाध्यक्ष के रूप में दायित्व संभालेंगे। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल के निर्देशन में जारी की गई है। आदेश को प्रांतीय पदाधिकारियों की औपचारिक सहमति एवं अनुमोदन प्राप्त है।ज्ञात हो कि संदीप अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे इससे पूर्व अग्रवाल सभा में सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं शैलेश गोयल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो वर्तमान में नगर पालिका उपाध्यक्ष हैं।

Agrawal sammelan:  समाज और संगठन के बीच सक्रिय भूमिका को देखते हुए दोनों की नियुक्ति को जिला इकाई के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।स्थानीय स्तर पर अग्रवाल समाज के लोगों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संदीप अग्रवाल और शैलेश गोयल को शुभकामनाएं दी हैं।

Previous articleBJP politics: कांग्रेस के आपातकाल रूपी काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा – कमलभान सिंह
Next articleACB Raids:  बिलासपुर में पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here