Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Black marketing of fertilizers:  सरगुजा में खाद की कालाबाजारी, दो गांवों में भण्डारित 379 बोरी खाद जब्त
छत्तीसगढ़

Black marketing of fertilizers:  सरगुजा में खाद की कालाबाजारी, दो गांवों में भण्डारित 379 बोरी खाद जब्त

Avatar photo
By fourthline.in
June 27, 2026 1 Min Read
0

Black marketing of fertilizers: अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में अवैध उर्वरक भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड बतौली के ग्राम पोकसरी एवं मंगरी में छापामार कार्रवाई कर बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित बड़ी मात्रा में रासायनिक उर्वरक जब्त किया गया।

Black marketing of fertilizers: संयुक्त टीम ने ग्राम पोकसरी निवासी रामनरेश यादव के घर स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गोदाम में बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित 206 बोरी यूरिया, 92 बोरी एनपीके तथा 55 बोरी डीएपी खाद बरामद की गई। इसके अतिरिक्त टीम ने मंगारी स्थित ‘मां लक्ष्मी किराना स्टोर’ में भी दबिश दी, जहां से 21 बोरी यूरिया एवं 5 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) बिना वैध दस्तावेज के भंडारित पाए गए।

Black marketing of fertilizers: संयुक्त टीम द्वारा कुल 379 बोरी उर्वरक जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई तक संबंधित व्यक्ति की सुपुर्दगी में रखा गया है। इस कार्रवाई में कृषि विभाग की ओर से अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती अनीता एक्का, सहायक संचालक कृषि अभिषेक झा, उर्वरक निरीक्षक पवन साय भगत, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रविश गुप्ता एवं कृषि विकास अधिकारी गब्बर सिंह नागवंशी तथा राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं पटवारी अनुज सिन्हा शामिल रहे।

Tags:

#BlackMarketing #Fertilizer #FertilizerBlackMarketing #Surguja #Chhattisgarh #Agriculture #Farmers #IllegalStock #Administration #Raid
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

US-Iran war reignites :   खाड़ी में फिर छिड़ी जंग, अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने US सैन्य ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Next

Flat Possession : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बिल्डर नहीं कर पाएंगे मनमानी  कब्जा देने के बाद भी देरी के लिए देना होगा हर्जाना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme