Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन होगी भारी बारिश, पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ी
छत्तीसगढ़

CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन होगी भारी बारिश, पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ी

Avatar photo
By fourthline.in
June 28, 2026 1 Min Read
0

CG Weather update :  रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए मौसम को लेकर बड़ी खबर है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। अभी तक मानसून ने राज्य के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर लिया है।

CG Weather update :  मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले तीन से चार दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में अपनी दस्तक दे देगा। कल शनिवार को मुंगेली में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दरभा में 40 मिलीमीटर पानी गिरा। गुंडरदेही, अर्जुंदा और कोंटा में 30-30 मिलीमीटर बारिश हुई। रायगढ़, अकलतरा, प्रेमनगर, अहिवारा और दुर्ग सहित कई इलाकों में 20-20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं जगदलपुर, बस्तर और गरियाबंद जैसी जगहों पर 10 मिलीमीटर तक पानी गिरा।

CG Weather update :  मानसून ने अब तक 18 से ज्यादा जिलों में दस्तक दे दी है। इन जिलों में मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर शामिल हैं।

इन जिलों खत्म होगा मानसून का इंतजार

सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और रायगढ़ में मानसून का पहुंचना अभी बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में इन जिलों में भी मानसून आ सकता है। हालांकि, इन इलाकों में अभी मानसून से पहले वाली बारिश हो रही है।

Tags:

#Chhattisgarh #WeatherUpdate #Monsoon #HeavyRainfall #RainAlert #MonsoonUpdate #CGNews #RainForecast #IMD
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Crime :  ज्वेलरी शॉप में चोरी का 4 महीने बाद खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

Next

Foreign education : अब देश में ही कीजिए विदेशी पढ़ाई, सरकार ने विदेशी विश्वविद्यालयों को दी कैंपस खोलने की मंजूरी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme