BJP NGO Cell : सूरजपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. रजनीश गर्ग को भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश भाजपा नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है।
BJP NGO Cell : डॉ. गर्ग की नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सिंह तथा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से की गई है। डॉ. रजनीश गर्ग शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वर्तमान में वे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं।
BJP NGO Cell : उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए उन्हें राज्यपाल पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।नियुक्ति पर डॉ. गर्ग ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
BJP NGO Cell : उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के स्वयंसेवी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर सेवा, जनजागरूकता और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।इनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।









