CG News: कोरबा । कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली क दो मंजिला निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीतामढ़ी क्षेत्र स्थित कथित अवैध दो मंजिला निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया गया।

CG News: हाल ही में भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर पर रज्जाक अली और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में शिवबालक तोमर गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने रज्जाक अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद प्रशासन ने उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई शुरू कर दी।

CG News: प्रशासन का कहना है कि जिस क्षेत्र में  दो मंजिला भवन पर कार्रवाई की गई, उसका निर्माण शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बिना आवश्यक अनुमति के किया जा रहा था। बताया गया कि निर्माण कार्य करीब पांच महीने पहले शुरू हुआ था और दूसरी मंजिल का काम भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि संबंधित जमीन पर पहले गेंद्राम नामक व्यक्ति ने अतिक्रमण किया था, जिसे बाद में रज्जाक अली ने खरीद लिया और वहां निर्माण शुरू कराया।

CG News: भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के खिलाफ मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास सहित करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

Previous articleRam Mandir donation theft : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अर्जेंट हियरिंग की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई,  कहा- कोई आपात स्थिति नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here