CG PM Shri School:  सक्ती । जिले के मालखरौदा में स्कूली छात्रों ने सड़कों पर उतरकर शिक्षकों की कमी पर विरोध जताया। पीएमश्री आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल मालखरौदा में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज छात्र-छात्राओं ने SDM कार्यालय के सामने वीरभाठा-मालखरौदा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। “जब तक शिक्षक नहीं मिलेंगे, तब तक नहीं हटेंगे” के नारे के साथ बच्चे 6 घंटे तक सड़क पर डटे रहे।

CG PM Shri School: प्रदर्शन कर रहे छात्र मुख्य मार्ग के बीचों-बीच दरी बिछाकर बैठ गए। इससे वीरभाठा-मालखरौदा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने साफ कहा है कि उनकी मांग पूरी होने तक वे यहां से नहीं उठेंगे।

CG PM Shri School: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लगभग 6 घंटे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के मान मनोव्वल और जल्दी ही शिक्षक भेजने के आश्वासन के बाद आखिरकार बच्चे माने और आंदोलन समाप्त किया ।

Previous articleBoats on city streets :  बिलासपुर में 20 साल बाद ऐसी बारिश, शहर की सड़कों पर मोटर नाव चली !
Next articleCIMS Bilaspur : सिम्स के चिकित्सकों ने सफल सर्जरी कर चाकू के कई वार से गंभीर 15 वर्षीय किशोर की जान बचा ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here