• मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से मिलकर  परियोजना शीघ्र मंजूर करने किया आग्रह 

Bilaspur Four-Lane Ring Road : बिलासपुर । केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में मुलाकात कर शहर की ट्रैफिक  जाम की समस्या के निदान के लिए। प्रस्तावित 827.20 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।

Bilaspur Four-Lane Ring Road :  श्री साहू ने कहा कि  बिलासपुर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए यह रिंग रोड परियोजना शहर की सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत आवश्यकताओं में शामिल है। प्रस्तावित रिंग रोड NH-130, NH-130A और NH-49 को आपस में जोड़ेगी, जिससे भारी मालवाहक वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश कम होगा और शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इससे औद्योगिक, व्यावसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रा का समय कम होगा तथा बिलासपुर के समग्र शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

Bilaspur Four-Lane Ring Road : श्री साहू ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि परियोजना के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR), ट्रैफिक सर्वे और ड्राफ्ट एलाइनमेंट तैयार करने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने इन सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया।

Bilaspur Four-Lane Ring Road : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं में तेजी लाने का आश्वासन दिया। परियोजना के साकार होने पर बिलासपुर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और आधारभूत विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Previous articleMurder in unrequited love : एकतरफा प्रेम में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या के बाद जलाया शव, पोस्टमार्टम से खुला राज
Next articleBilaspur Central Jail: बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी जलती गैस भट्ठी में कूदा, झुलसकर मौके पर मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here