Murder in unrequited love : इंदौर। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी करीबी मित्र और एसबीआई बैंक कर्मचारी युवती की हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या या हादसा साबित करने के लिए आरोपी ने शव को आग के हवाले कर दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच ने उसकी पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
Murder in unrequited love : मामला 26 जुलाई का है। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है, जहां खजराना थाना क्षेत्र के तपेश्वरी बाग स्थित एक किराए के कमरे में बैंक कर्मचारी युवती का जला हुआ शव मिला था। घटनास्थल की स्थिति देखकर शुरुआत में मामला आग से मौत या आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की।
Murder in unrequited love : जांच में सबसे बड़ा खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की मौत आग से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी, ताकि सबूत नष्ट हो जाएं और मामला आत्महत्या जैसा दिखाई दे। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक पेट्रोल का डिब्बा लेकर घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दिया। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची, जिसकी पहचान ग्वालियर जिले के डबरा निवासी मयंक शाक्य के रूप में हुई।
Murder in unrequited love : पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से युवती का करीबी मित्र था और उससे शादी करना चाहता था। युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से वह नाराज था। इसी गुस्से में उसने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को जलाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या, साक्ष्य नष्ट करने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या पूर्व नियोजित थी या आवेश में अंजाम दी गई। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।









