Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/अपराध/Cricketer Abishek Porel Arrested: क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मेडिकल छात्रा के यौन उत्पीडन के मामले में गिरफ्तार
अपराध

Cricketer Abishek Porel Arrested: क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मेडिकल छात्रा के यौन उत्पीडन के मामले में गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
August 11, 2026 2 Min Read
0

Abishek Porel Arrested:  कोलकाता। भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Abishek Porel Arrested: कलकत्ता हाई कोर्ट के कड़े रुख और गिरफ्तारी के आदेश के बाद मोगरा थाना पुलिस ने सुबह क्रिकेटर को हिरासत में लेकर कई घंटों तक गहन पूछताछ की, जिसके बाद दोपहर में उनकी औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज की गई। यह कार्रवाई एक मेडिकल छात्रा द्वारा शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने, अवैध रूप से बंधक बनाने और निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड करने जैसे संगीन आरोपों के तहत दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है।

Abishek Porel Arrested:   गिरफ्तारी के बाद पोरेल का अनिवार्य मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया। हुगली के मोगरा थाने में दर्ज एफआईआर में कुल 19 धाराएं लगाई गई हैं। पीड़िता के अनुसार, मुख्य घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत चल रही थी, लेकिन पोरेल ने धोखा देते हुए उसे दिल्ली में एक जगह गैरकानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखा और खाना तक नहीं दिया।

Abishek Porel Arrested:   शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के कारण उसकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह चलने में भी असमर्थ हो गई थी। बाद में पीड़िता को पोरेल के अन्य महिलाओं के साथ रिश्तों का पता चला, जिसके बाद उसने कानूनी रास्ता चुना। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को अभियुक्त के सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने और निजी तस्वीरों का प्रसार रोकने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

Abishek Porel Arrested:  यह आपराधिक मामला तब सामने आया जब मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा ने हुगली पुलिस स्टेशन में शिकायती आवेदन दिया। पीड़िता और क्रिकेटर के बीच पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत पहचान थी और दोनों परिवारों के स्तर पर भी बातचीत का दौर चला था। हालांकि, रिश्ते में कड़वाहट आने और धोखाधड़ी के खुलासे के बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

Abishek Porel Arrested:   सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले के तथ्यों पर विचार करते हुए स्थानीय पुलिस को बिना किसी देरी के त्वरित कानूनी कदम उठाने और अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, जिसके परिपालन में मंगलवार को यह बड़ी कार्रवाई हुई।

Tags:

l #CricketerAbhishekPorel #SexualHarassmentCase #MedicalStudent #Arrested #CrimeNews #CricketNews #BreakingNews #IndiaNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Husband and wife found hanging :  किराए के मकान में  रह रहे पति-पत्नी ने फांसी लगाई, बच्चों की चीख सुनकर पहुंचे लोग

Next

Chhattisgarh Hareli Tihaar: हरेली तिहार पर नवा रायपुर CM हाउस में चढ़ेगा गांव का रंग, मंत्री-विधायक चढ़ेंगे गेड़ी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme