CG News : रायपुर। भगवान शिव पर टिप्पणी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया । बजरंग दल इस टिप्पणी के लिए पन्नालाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था।
CG News : कल रात पन्ना लाल के घर छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर अरुण पन्नालाल की आईडी से भगवान शिव को लेकर कमेंट किया गया था। टिप्पणी करने वालों के खिलाफ बीजेपी ने शिकायत की और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अरुण पन्नालाल के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।
CG News : भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। ऐसे समय में भगवान शिव, शिवलिंग और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने हिंदू देवी देवताओं पर कमेंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।









