• जमदाग्नि ऋषि की तपोभूमि में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
Religion and Culture : सूरजपुर। सावन की भक्ति और शिव आराधना के बीच देवगढ़ धाम एक बार फिर आस्था के रंग में रंगने को तैयार है। जमदाग्नि ऋषि की तपोभूमि, उत्तर प्रवाहित पावन रेणुका नदी के तट स्थित प्राचीन अर्धनारीश्वर शिवलिंग के दर्शन के लिए 10 अगस्त को हजारों शिवभक्त कांवर लेकर पदयात्रा करेंगे। इस दौरान‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पदयात्रा मार्ग गूंजेगा। वहीं रात्रि में भव्य भजन संध्या और सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Religion and Culture : मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार, सूरजपुर के तत्वावधान में आयोजित ‘एक शाम देवगढ़ बाबा के नाम’ 11वें वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शिवभक्त गायत्री मंदिर छठ घाट से पवित्र कांवर में जल लेकर देवगढ़ धाम के लिए पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। इस धार्मिक यात्रा में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का कारवां देवगढ़ धाम पहुंचता है।

Religion and Culture : आस्था की इस परंपरा के तहत कांवर यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में विशेष धार्मिक माहौल बन जाता है। पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान, भोजन, विश्राम एवं चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।

भजन संध्या में बहेगा भक्तिरस

10 अगस्त की रात्रि 7:30 बजे से बाबा की इच्छा तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध भजन प्रवक्ता अंजली गुप्ता, कोलकाता के शुभम भास्कर, देवघर बाबा धाम की सरगम स्नेहा एवं मध्यप्रदेश के शुभम गुप्ता अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। सजीव झांकियां भी आयोजन का विशेष आकर्षण रहेंगी।

जगह-जगह नि:शुल्क सेवा व्यवस्था
कांवर यात्रियों के लिए छठ घाट में अनूप अग्रवाल, अरुण गुप्ता एवं बसंत मिश्रा, महामाया चौक में पन्नू साहू, लांची में लालचंद अग्रवाल, पासिंग नाला में नव युवा जागृति मंच, केतका रोड में सवारियां सेठ समिति, केतका में बैजनाथ अग्रवाल, महंगई में विजय कुमार एवं विष्णु राम, बड़पारा में नलिन जिंदल तथा देवगढ़ धाम में राहुल अग्रवाल एवं टीम द्वारा कांवरिया के लिए नि:शुल्क जलपान, फल, चाय-नाश्ता एवं भंडारे आदि की व्यवस्था की जाएगी।

रात्रि में मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार तथा अगले दिन विनोद कुमार, विकास कुमार अम्बिकापुर के सहयोग से भी जल एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। रौनक जैन सहित विभिन्न समाजसेवियों एवं संस्थाओं द्वारा भी नि:शुल्क सेवा दी जा रही है।आयोजन को सफल बनाने में पवन गर्ग, सुभाष गोयल, कालीचरण अग्रवाल, राजेश मित्तल, पवन अग्रवाल, चिंटू अग्रवाल, पंकज चौबे, गोलू जिंदिया, नवीन सिंघल, मुकेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बंटी जिंदिया, घनश्याम गोयल, विकास जैन, राजेश डालमिया, नलिन जिंदल, रूपेश मित्तल, प्रणव अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Previous articleCG Forest Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 IFS अधिकारियों के तबादले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here