Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/बिलासपुर/Pahuna press club : विधायक सुशांल शुक्ला बोले – शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है हमारी न्यायधानी
बिलासपुर

Pahuna press club : विधायक सुशांल शुक्ला बोले – शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है हमारी न्यायधानी

Avatar photo
By fourthline.in
August 12, 2026 2 Min Read
0

• अरपा की सफाई एक चुनौती, 70 नालों का गंदा पानी जा रहा निकासी का इंतजाम नहीं

बिलासपुर (fourthline) ।  विधायक सुशांत शुक्ला का मानना है कि जिस रफ्तार से राजधानी रायपुर में विकास हो रहा है, बिलासपुर पीछे रह गया है। इसके बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में  हमारी न्यायधानी तेजी से आगे बढ़ रही है।
विकास की रफ्तार को न्यायधानी बिलासपुर  लाना एक प्रमुख चुनौती है। बेलतरा विधायक ने कहा कि अरपा में 70 नालों का गंदा पानी जा रहा है, ऐसे में स्वच्छ नदी की  कल्पना कैसे की जा सकती है ?

Pahuna press club : आज प्रेस क्लब के पहुना कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं स्व,दिलीप सिंह जूदेव की पाठशाला का विद्यार्थी हूं। विचार की प्रतिबद्धता हमारे परिवार की परंपरा रही है।  विकास बाजार पर आधारित होता है। । विकास की रफ्तार को राजधानी से न्यायधानी बिलासपुर तक लाना एक मुख्य चुनौती है। उन्होंने कहा कि अरपा नदी में इस समय 70 नालों का पानी जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार ने तटों पर सड़क बना दी। अरपा में 14 एमटी गंदा पानी जा रहा है और सिर्फ एक एमटी की निकासी  व्यवस्था है। ऐसे में उद्धार कैसे होगा ?

Pahuna press club :  सुशांत शुक्ला ने कहा कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय अपनी एक अलग पहचान बना चुका है । इसके सभी 36 विभाग निरंतर प्रगति कर रहे हैं। गृहमंत्री की पहल पर बिलासपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 42 करोड़ का प्रावधान किया गया है। खेलों के विकास के लिए  हमारी सरकार तत्पर है।.बिलासपुर में आर्चरी, कबड्डी, हॉकी के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। जिला खेल परिसर में स्विमिंग पूल का टेंडर हो गया है.।

Pahuna press club :  सुशांत शुक्ला ने बताया कि वे अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं । उनके अग्रज भाजपा और आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। दलगत राजनीति से हटकर हमारा परिवार सिर्फ सेवा में यकीन रखता है।  वरिष्ठ नेताओं के अनुभव हमारे लिए सबक के समान है। सुशांत ने कि कहा राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का काम चल रहा है। बिलासपुर स्वास्थ्य सेवा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेंटल हॉस्पिटल की बिल्डिंग के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं।

.

Tags:

#PahunaPressClubBilaspur #SushantShukla #MLA #JudicialCapital #Education #Healthcare #HealthServices #Chhattisgarh #CGNews #Bilaspur #Development
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Independence Day 2026: लाल किले से देखना चाहते हैं स्वतंत्रता दिवस का समारोह, ऑनलाइन कर सकते हैं टिकट बुक

Next

Chhattisgarh High Court: हाईकोर्ट ने आईपीएस रतनलाल डांगी मामले में गृह सचिव से जवाब मांगा, 31 अगस्त को अगली सुनवाई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme