Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Mumbai woman biker dies: मुंबई की महिला बाइक राइडर की कांकेर में सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर ने मारी टक्कर
छत्तीसगढ़

Mumbai woman biker dies: मुंबई की महिला बाइक राइडर की कांकेर में सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर ने मारी टक्कर

Avatar photo
By fourthline.in
August 12, 2026 2 Min Read
0

Mumbai woman biker die: रायपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार को नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास मुंबई की रहने वाली महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह में शामिल रिद्धि की बाइक को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रिद्धि को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mumbai woman biker dies: मृतका रिद्धि ठक्कर कांदिवली, मुंबई वेस्ट की रहने वाली थीं। वह अपनी बाइक क्रमांक एमएच 12 एसपी 0835 से रायपुर पहुंची थीं और यहां से बाइक राइडर्स के समूह के साथ कांकेर के लिए रवाना हुई थीं। जानकारी के अनुसार बीस बाइक राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर के लिए रवाना हुआ था। धमतरी पार करने के बाद समूह के करीब 17 राइडर्स आगे निकल गए, जबकि तीन राइडर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास सामने से आए ट्रेलर ने रिद्धि की बाइक को टक्कर मार दी।

Mumbai woman biker dies :  हादसे के बाद स्थानीय लोगों और साथी बाइक राइडर्स ने तत्काल मदद की। डायल-112 की सहायता से घायल रिद्धि को चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी के राम अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद संबंधित ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजकर मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Tags:

#MumbaiWomanBiker #WomanBiker #Kanker #KankerAccident #RoadAccident #TrailerAccident #BikeAccident #RoadSafety #Chhattisgarh
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Chhattisgarh High Court : छत्तीसगढ़ की सरकारी भर्तियों मे अंधत्व और कम दृष्टि के व्यक्तियों के लिए आरक्षण न होने को हाई कोर्ट में चुनौती

Next

Eklavya School Students Protest :  प्रिंसिपल और छात्रावास अधीक्षक को हटाने एकलव्य के बच्चे फिर बैठे सड़क पर, कोरबा-कटघोरा मार्ग पर लगा जाम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • VC Maharishi University : मजदूरी करते हुए पढ़ाई की, छात्रवृत्ति से पीएचडी तक पहुंचे डॉ. नरेश तिवारी
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
  • CG Crime : NH-43 पर पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ का साढ़े 8 क्विंटल गांजा, दो पिकअप में ले जा रहे 4 गिरफ्तार
  • World Heart Day :  वर्ल्ड हार्ट डे पर 29 सितंबर को अपोलो  हास्पिटल्स का “डोंट मिस अ बीट”  हार्ट हेल्थ अवेयरनेस इनिशिएटिव
  • Inner Detox Program :  सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme