• ‘हम और हमारे रिश्ते’  बिलासा एलुमनी एसोसिएशन का आयोजन

Bilasa college Alumni Association :  बिलासपुर। शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में “”हम और हमारे रिश्ते” विषय पर डॉ. प्रमिला राहलकर का व्याख्यान आयोजित किया गया। एलुमनी एसोसिएशन, शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य “डॉ. एस. आर. कमलेश” ने की। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका “डॉ. सीमा मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं आज के कार्यक्रम की उपादेयता को रेखांकित किया। एलुमनी एसोसिएशन की अध्यक्ष “डॉ. सत्यभामा अवस्थी” ने डॉ. प्रमिला राहलकर का परिचय दिया तथा उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Bilasa college Alumni Association :   डॉ. प्रमिला राहलकर ने अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व विकास में हमारी “इमेज’ कैसी होनी चाहिए और उसे प्रभावी कैसे बनाया जाए”, इसे उदाहरणों के साथ समझाया। उन्होंने बताया कि व्यक्तित्व के अंतर्गत इमेज को प्रभावशाली बनाने में “संप्रेषणीयता 7 प्रतिशत, संभाषण 38 प्रतिशत तथा शारीरिक हाव-भाव 55 प्रतिशत” का योगदान रहता है। अतः विद्यार्थियों को इंटरव्यू के परिप्रेक्ष्य में इन सभी पहलुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पहले तीन सेकंड में ही व्यक्तित्व का प्रभाव पड़ता है।” अपने विश्लेषण के दौरान उन्होंने वीडियो के माध्यम से छात्राओं को यह भी संदेश दिया कि जीवन में आशा का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। परिस्थितियाँ कितनी भी विषम क्यों न हों, हमें हार नहीं माननी चाहिए।

Bilasa college Alumni Association :  डॉ. प्रमिला ने बताया कि रिश्तों की मजबूती के आधार स्तंभ समय, प्रेम, आकर्षक प्रतिबद्धता एवं प्रशंसा हैं। हमेशा अपने साथी के लिए इन सभी के प्रति सचेत रहना तथा इनकी निरंतरता रिश्तों को मजबूत बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि रिश्तों में दयालुता का महत्वपूर्ण स्थान है। अत्यंत प्रभावशाली एवं ओजस्वी भाषण शैली तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने रिश्तों एवं संबंधों की बारीकियों पर प्रकाश डाला।

Bilasa college Alumni Association :  कार्यक्रम में महाविद्यालय एलुमनी समिति के सभी सदस्य डॉ. सुषमा घई, डॉ. मधुलिका सिन्हा, डॉ. रश्मि पटेल, डॉ. तृप्ति टंडन, डॉ. श्रद्धा दास, डॉ. संगीता शुक्ला, डॉ. बबीता दुबे, डॉ. मंजू माधुरी बाजपेयी, डॉ. निशा तिवारी” एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मोनिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम कि संयोजन डॉ. कावेरी दाभाड़कर ने  किया  डॉ. बी. आर. चौधरी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

Previous articleNag Panchami 2026 : कालसर्प दोष से जुड़ी परेशानियों के लिए करें ये 5 आसान उपाय, भोलेनाथ की मिलेगी कृपा
Next articleIND vs SL 1st Test: दोहरे शतक से चूके पडिक्कल, जुरेल का भी अर्धशतक, भारत ने 9 विकेट पर बनाए 460 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here