रायपुर। Raipur South Bye Election: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस ने जीत का दावा किया है। भाजपा की ओर से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 23 नवंबर, मतगणना के दिन, छत्तीसगढ़ में दूसरी दिवाली मनाई जाएगी।
Raipur South Bye Election: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ और पूरा देश उत्साह से दीपावली मना रहा है। 500 साल बाद भाँचा राम अयोध्या में विराजित हुए हैं, इसलिए इस बार दीपावली का उत्साह और भी बढ़ गया है। 23 नवंबर को छत्तीसगढ़ और पूरे देश में दूसरी दिवाली मनाई जाएगी, जब महाराष्ट्र और झारखंड में कमल खिलेगा, और रायपुर दक्षिण में भी कमल खिलेगा।
कांग्रेस के बलरामपुर में हुए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए, अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेता अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनका छत्तीसगढ़ की जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा, कांग्रेस केवल अपनी राजनीति कर रही है, जबकि जनता उनकी वास्तविकता को देख रही है।
Raipur South Bye Election: दीपक बैज ने भाजपा के दावे पर कहा कि भाजपा चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, रायपुर दक्षिण का उपचुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, दक्षिण में माहौल निष्क्रिय प्रत्याशी के खिलाफ है और आकाश शर्मा दिलों को जीतने का काम कर रहे हैं। 23 नवंबर को पूरे प्रदेश में दूसरी दिवाली मनाई जाएगी। बैज ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा, बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था किसके हाथ में है? क्या यह चार साल तक इसी तरह चलता रहेगा? सरकार ने छत्तीसगढ़ को गुंडाराज बना दिया है और जनता का विश्वास बीजेपी से खत्म हो चुका है।