Bilaspur News :  बिलासपुर । स्थानीय सरकंडा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में 17 साल के एक किशोर ने वाशरूम में फांसी लगा ली। उस पर दुष्कर्म का आरोपी था। कुछ ही दिनों के भीतर यह बाल संप्रेक्षण गृह में तीसरी बड़ी घटना है। कुछ दिनों पहले संरक्षा में तैनात कर्मचारी की हत्या कर चार किशोर फरार हो गए थे। अब किशोर के फांसी लगा लेने की घटना से फिर बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Bilaspur News :   दुष्कर्म के मामले में निरूद्ध 17 वर्षीय शुभम को  15 अगस्त को रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र से बाल संप्रेक्षण गृह लाया गया था। आज  उसकी लाश वाशरूम रूम की चौखट से गमछे के जरिए लटकी हुई मिली। घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bilaspur News :  बाल सुधार गृह में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां निरुद्ध 18 वर्षीय शुभम अगरिया की मौत की जानकारी सामने आई। शुभम रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र के किरमिडांड गांव का रहने वाला था और रेप के एक मामले में उसे बाल सुधार गृह लाया गया था।

Bilaspur News :  जानकारी के मुताबिक, शुभम को 15 अगस्त को ही बिलासपुर लाया गया था। उसकी लाश आज सवेरे फांसी पर लटकी हुई मिलने पर सूचना सरकंडा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous articleCG Crime : दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, बोरे में मिली पति-पत्नी की लाश, पुलिस जांच में जुटी
Next articleTrain Cancelled:  25 सितंबर से 18 एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल, ट्रेन से सफर का है प्लान तो चेक कर लें स्टेटस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here