
Train Cancelled: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को 25 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग काम और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। उत्कल एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से चलेगी और 13 अक्टूबर को गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रवाना होगी।
Train Cancelled: रेलवे प्रशासन के मुताबिक, चक्रधरपुर मंडल के बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाना है। काम को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग यानी NI कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस निर्माण कार्य का असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने इसी वजह से कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव का फैसला लिया है।
18 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
रद्द होने वाली ट्रेनों में इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस और हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस समेत कुल 18 एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द रहने से झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच कैंसिल होने वाली ट्रेनें –
18109/18110
इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
25 से 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
25 से 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
18113
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
25 से 30 सितंबर, 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर
18114
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
26 से 30 सितंबर, 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर
12767
नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
28 सितंबर और 12 अक्टूबर
12768
सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
30 सितंबर और 14 अक्टूबर
01001
LTT-सांतरागाछी स्पेशल
29 सितंबर
01002
सांतरागाछी-LTT स्पेशल
1 अक्टूबर
18641
हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
1 और 13 अक्टूबर
18642
दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस
2 और 14 अक्टूबर
22843
बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
9 अक्टूबर
22844
बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
10 अक्टूबर
12812
हटिया-LTT एक्सप्रेस
10 अक्टूबर
12811
LTT-हटिया एक्सप्रेस
12 अक्टूबर
12262
हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
13 अक्टूबर
12261
CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
उत्कल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि निर्माण कार्य के कारण उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। ट्रेन अलग-अलग तारीखों में बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट और परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर जांचने की सलाह दी गई है।
गीतांजलि एक्सप्रेस दो घंटे लेट चलेगी
12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से हावड़ा से रवाना होगी। इस बदलाव को देखते हुए यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। रद्दीकरण, रूट में बदलाव या समय में परिवर्तन की जानकारी पहले से मिलने पर यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।










