India Bullet Train : नई दिल्ली। देश के करोड़ों यात्रियों के लिए हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का इंतजार अगले कुछ महीनों में खत्म होने वाला है। भारत में बुलेट ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय ने  अपना पूरा प्लान साफ कर दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस महापरियोजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

India Bullet Train : मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली हाई-स्पीड ट्रेन चलाने का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेल मंत्री के अनुसार इस रूट का पहला हिस्सा अगले साल यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद देश के अन्य प्रमुख राज्यों में भी इस आधुनिक नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। सूरत और बिलिमोरा के बीच अगले साल पहली बुलेट ट्रेन दौड़ने लगेगी। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में इंटरनेट पर एक आधिकारिक संदेश भी जारी किया है। इसके बाद वापी से सूरत और फिर अहमदाबाद तक का काम पूरा किया जाएगा। अंत में ठाणे और मुंबई के बीच रेल नेटवर्क को पूरी तरह जोड़ दिया जाएगा।

हैदराबाद बनेगा हाई-स्पीड हब

रेल मंत्री ने हैदराबाद में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को 3 नए कॉरिडोर की सौगात दी है। यही वजह है कि हैदराबाद आने वाले समय में देश का बड़ा हाई-स्पीड केंद्र बनने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए तेलंगाना को 5,400 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट दिया है। इस बड़े बजट से राज्य के पूरे परिवहन बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। 

India Bullet Train : इस नई रेल परियोजना के शुरू होने से कई बड़े शहरों के बीच की दूरी बेहद कम हो जाएगी। पुणे और हैदराबाद के बीच का सफर घटकर अब सिर्फ 2 घंटे का रह जाएगा। इसके अलावा हैदराबाद से मुंबई जाने में केवल 2 घंटे 50 मिनट का समय लगेगा। अमरावती जाने वाले लोग अब अपना सफर सिर्फ 1 घंटे 10 मिनट में पूरा कर सकेंगे। चेन्नई के लिए 3 घंटे और बेंगलुरु के लिए 2 घंटे 35 मिनट का समय तय किया गया है।

Previous articleCG Weather update :  छत्तीसगढ़ में 13 जुलाई से  फिर सक्रिय होगा मानसून, उत्तर के जिलों में 5 दिन तक होगी झमाझम बारिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here