Weather alert: रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय और आक्रामक हो गया है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) का असर प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसके चलते कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather alert:  मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।1 सितंबर 2026 को प्रदेश में मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 2, 3 और 4 सितंबर को येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Weather alert:  मौसम विभाग के नाउकास्ट में रायपुर के अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और महासमुंद जिले शामिल हैं। इसके साथ ही बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और जशपुर के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Weather alert:  सरगुजा संभाग तक मौसम का असरजारी जिला स्तरीय नाउकास्ट के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस तरह प्रदेश के बस्तर से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ तक कई इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। 

Previous articleCG Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष, खेमेबाजी से बड़ी हलचल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here