• कहा- विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी ताकत
Seva Sankalp Abhiyan : सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर गुरुवार शाम जिले में 4 लाख 11 हजार 111 आशीर्वाद के दीप जलाए गए। जिला मुख्यालय के रंगमंच में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी दीप जलाकर सेवा और सकारात्मकता का संदेश दिया।
Seva Sankalp Abhiyan : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा और जनहित के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अगले एक महीने तक जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

Seva Sankalp Abhiyan : उन्होंने केंद्र सरकार की जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भुगतान और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं और निर्णयों का उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला संकल्प है।
सूरजपुर में जगमग हुए आशीर्वाद के दीप -भूलन सिंह मरावी
विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि आशीर्वाद के दीपों से पूरा सूरजपुर जगमगा रहा है। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष स्वाति संत सिंह, कलेक्टर रेना जमील, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, वनमंडलाधिकारी विपुल जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

लोककला और संस्कृति की झलक
कार्यक्रम में जिले की आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराओं की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ लोकगीत प्रस्तुत किए।
घर-घर जले आशीर्वाद के दीप
अभियान के तहत जिलेभर में घर-घर दीप जलाए गए। विद्यार्थियों, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।









