CG Agarwal Conference : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन की सूरजपुर में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने कहा कि देश में पहली बार लाल किले में अग्रसेन जयंती का आयोजन होगा। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण के साथ समाज को सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
CG Agarwal Conference : सूरजपुर पहुंचने पर अग्रवाल सभा, अग्रसेन समिति एवं सम्मेलन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत करने, समाज के लोगों को जोड़ने और जनसेवा के दीर्घकालिक कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। व्यापार एप के माध्यम से समाज को जोड़ने तथा सेवा गतिविधियों को गति देने की बात भी कही।

मृत्युभोज व प्री-वेडिंग पर रोक की पैरवी
राम अवतार अग्रवाल ने मृत्यु भोज जैसी परंपराओं को बंद करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति संकल्प ले कि न मृत्यु भोज करेगा और न उसमें शामिल होकर भोजन करेगा। उन्होंने स्वयं भी इसका पालन करने की बात कही। प्री-वेडिंग शूट को लेकर भी सामाजिक स्तर पर चर्चा और आत्ममंथन की जरूरत बताई।
जिला कार्यकारिणी घोषित, स्वास्थ्य शिविर की तैयारी
बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल एवं महामंत्री शैलेश गोयल की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहीं रायपुर के अग्रोहा धाम में 25 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी गई। शिविर में सर्वाइकल पेन, घुटने, कमर व पैर के दर्द सहित विभिन्न समस्याओं के उपचार के लिए नाड़ी वैद्य सेवाएं देंगे।
कार्यक्रम को अरविंद सिंघानिया, अनिल गोयल, अमृत लाल अग्रवाल, राजेश महलवाला एवं संदीप अग्रवाल ने संबोधित किया। संचालन सुनील अग्रवाल और आभार प्रदर्शन शैलेश गोयल ने किया।
इस दौरान भोला प्रसाद अग्रवाल, रोशन लाल अग्रवाल, अनिल गोयल, रामअवतार अग्रवाल, विष्णु राम अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, सतीश गर्ग, सावन गोयल, प्रसून गोयल, अतुल अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, महावीर गोयल, पवन मित्तल, प्रवेश गोयल, संजय केजरीवाल, शशिकांत गर्ग, शंकर जिंदिया, पुनीत मित्तल, वीरेंद्र बंसल, प्रमोद तायल, हिमांशू अग्रवाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सुभाष तायल, नरेश बंसल, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद जैन, सतीश जैन, मनोज अग्रवाल, अंकुर गर्ग, गौरीश जिंदल, यश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विकास जैन, घनश्याम अग्रवाल, राजीव बंसल, अजय अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, संजय जैन, सोनू बंसल, नीरज तायल सहित सूरजपुर, बिश्रामपुर, भैयाथान व प्रेमनगर के सामाजिक अग्रबंधु उपस्थित थे।









