Inner Detox Program : सारी बीमारियों का मूल तनाव, हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार, इलाज सिर्फ एक – स्वस्थ जीवन शैली
Inner Detox Program : बिलासपुर, (fourthline ) l देश में आज हर चौथा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है। दिमाग और दिल की बढ़ती बीमारियों का मूल कारक तनाव हैl बिल्कुल ऐसे की जैसे रोज एक नया गब्बर सिंह सामने आ रहा है और रोज एक नई चुनौती पैदा कर रहा है l
Inner Detox Program : लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित इनर डिटॉक्स कार्यक्रम में डा सतीश गुप्ता ने लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके सिखाए। डॉ. गुप्ता राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को हाथों सम्मान प्राप्त कर चुके हैं । डा. गुप्ता ने कहा कि बढ़ता हुआ तनाव और डिप्रेशन लगातार लोगों को कमजोर कर रहा है। इसके चलते हार्ट की बीमारियां बढ़ रही हैं ।उन्होंने बॉडी, माइड हार्ट यानी सोल् डिटॉक्स पर टिप्स दिए ।
Inner Detox Program : डा . गुप्ता ने फिल्म शोले का उदाहरण देते हुए कहा यदि शोले में से गब्बर सिंह को हटा दिया जाए तो फिल्म में जीरो हो जाता है। इसी तरह रोज नया गब्बर सिंह नई समस्या बन कर आता है और बीमार कर देता है। इसके पीछे मूल कारक तनाव है। लोग अपने लिए गब्बर सिंह खुद पैदा करते हैं । उन्होंने बताया स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों को एक हेल्थी रूटीन अपनाना चाहिए , जो लंबे समय तक ड्यूटी कर रहे हैं, नाइट शिफ्ट में काम करते हैं, उन पर स्ट्रेस और इमोशनल प्रेशर ज्यादा आता है ।उन्हें अपने दिमाग और हार्ट ठीक रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
Inner Detox Program : डा. गुप्ता ने कहा कि यह हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि काम के बीच में वह कुछ देर चलें और आंखें बंद कर कुछ देर योग करें । अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए टॉक्सिन फ्री डाइट और प्राकृतिक पदार्थ अपनाएं। दिमाग को डिटॉक्स करने के लिए क्रोध से दूरी बनाएं। आज हर व्यक्ति को एंजायटी है। हृदय की सुरक्षा के लिए बीपी शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण जरूरी है। इसके लिए एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और आंतरिक डिटॉक्स के लिए नियमित रूप से योग करें ।
डोपामाइन बढ़ाना जरूरी
लोगों को चाहिए कि दिमाग को स्वस्थ रखना के लिए डोपामाइन बढ़ाएं। यह दिमाग को खुश रखना वाला केमिकल है। यह खुश रहने और हंसते रहने से बढ़ता है। आज के दौर में हर दसवां व्यक्ति कम नींद का शिकार है और बहुत से लोग नींद की गोलियां खाकर ही सो पाते हैं ।
हार्ट के लिए पैदल चलें
डा गुप्ता ने बताया हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलना जरूरी है। लोग इतने आराम पसंद होते जा रहे हैं की चलना भूल गए हैं ।
स्क्रीन टाइम नियंत्रित करें
तकनीक के इस दौर में हर हाथ में मोबाइल है और लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ता ही जा रहा है । स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। व्हाट्सएप पर ज्यादा रहने वाले लोग धीरे-धीरे आंख दिल और दिमाग की बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं । डा गुप्ता ने प्रोजेक्टर की मदद से रेखा चित्रों के सहारे लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का हल बताया और योग को जीवन काअनिवार्य हिस्सा बनाने पर जोर दिया ।
