Bribery in Revenue : धमतरी। जिले के कुरूद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एसडीएम कार्यालय की भू-अर्जन शाखा में पदस्थ बाबू सहायक ग्रेड-3 पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
Bribery in Revenue : शिकायतकर्ता प्रकाश चंद्राकर ने एसीबी से शिकायत की थी कि डायवर्सन संबंधी काम के लिए पुनेश्वर सूर्यवंशी 20 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले आरोपों का सत्यापन किया और फिर ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की।
10 हजार लेते ही एसीबी ने पकड़ा
एसीबी की योजना के तहत शिकायतकर्ता रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार लेकर पहुंचा। जैसे ही रकम का लेन-देन हुआ, मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने पुनेश्वर सूर्यवंशी को पकड़ लिया। डीएसपी राजेश चौधरी के नेतृत्व में पहुंची करीब 4-5 सदस्यीय टीम ने यह कार्वरवाईकी । टीम ने संबंधित दस्तावेजों और डायवर्सन प्रकरण से जुड़े रिकॉर्ड की जांच भी की।

