Spine surgery camp : बिलासपुर। स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में इन दिनों 3 दिन का स्पाइन सर्जरी शिविर चल रहा हैl इसकी अध्यक्षता मुंबई के डॉ. शेखर भोजराज कर रहे हैंl पहले दिन नौ लोगों की स्पाइन सर्जरी की गई । लंबे समय से disc bulging के कारण परेशान कई मरीजों चिकित्सा की गई l

Spine surgery camp : डॉ निशांत ने बताया सभी ऑपरेशन जनरल एनेस्थीसिया के अंतर्गत किए जा रहे हैं l तीन मरीजों की कॉडन ब्लॉक सर्जरी की गई l इस टीम में डॉ. शेखर के नेतृत्व में डॉ रघु प्रसाद वर्मा, डॉ हर्षित दवे, डॉ विस्मय हरकरे, डॉ.रवि, डॉ. रोशन रा डॉ . मधुसूदन और बिलासपुर की न्यूरो सर्जरी टीम से डॉ. ए वाहिने, डॉ. देवांश शामिल हैं। शिविर में बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल का योगदान महत्वपूर्ण रहा । वह स्वयं मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल ले रहे हैं और व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा कर रहे हैंl

