Health minister Shyam Bihari : बिलासपुर (fourthline ) । प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल होने और उनके जन्मदिन पर पत्र वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री ने 25 साल में विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा करेंगे l
Health minister Shyam Bihari : छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए अब बिना मॉर्टगेज के लोन, आयुष्मान का लाभ दिलाने में छत्तीसगढ़ देश में पहले नंबर परस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को प्रधानमंत्री की ओर से जो भी वारंटियां दी गई है वे पूरी की जा रही हैं l छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बड़ी संभावना है और सीजी सीएमएस के माध्यम से उद्योग लगाने के लिए अब बिना मॉर्टगेज का लोन दिया जा रहा है l श्री जायसवाल ने कहा छत्तीसगढ़ नक्सल शमुक्त हो चुका है l प्रदेश में मेडिकल सीटें और मेडिकल सुविधाएं बढ गई हैं l छत्तीसगढ़ के लोगों ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर डेढ़ करोड़ दीपक जलाकर आशीर्वाद दिया है l
छत्तीसगढ़ आयुष्मान योजना में पहले नंबर पर
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं से लोगों की आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर ऊंचा उठा है। जनधन के 50 करोड़ से ज्यादा खाते खुले हैं। जल जीवन योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं लाकर उन्होंने हर वर्ग को सम्मान से जीने का अवसर दिया है। कोरोना काल में जहां अमेरिका जैसे बड़े देश संकट में थे, भारत ने कोरोना की वैक्सीन बनाई और उसे 115 देशों को उपलब्ध कराकर इस महामारी से निपटने में मदद की।
अपोलो में आयुष्मान से इलाज की सुविधा शुरू
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिलासपुर में अपोलो अस्पताल में आयुष्मान से इलाज की सुविधा शुरू की गई हैl इस मौके पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अपोलो को लेकर कोई धरना प्रदर्शन नहीं कियाl धरना प्रदर्शन जैसा काम कांग्रेस करती हैl हमारी सरकार काम करने वाली सरकार है l अपोलो में आयुष्मान से इलाज की सुविधा शुरू होने से कमजोर वर्ग के लोगों का भी यहां इलाज होगा।

