IAS Awards : रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पांडे को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है। इन अधिकारियों की नियुक्ति वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, चयन सूची 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर तैयार की गई है। यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है।
देखें आदेश –


