Driver’s Strike: बिलासपुर । lछत्तीसगढ़ में बस ड्राइवरों के स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन जारी है। 12 नवंबर से शुरू हुए इस अनिश्चितकालीन आंदोलन के कारण प्रदेश के कई जिलों में बसों के पहिए थम गए हैं। लगभग 80 फ़ीसदी बसें बंद है l बिलासपुर से लंबी दूरी पर जाने वाले यात्री अब अन्य विकल्पों की ओर जा रहे हैं l इससे ट्रेनों में भारी भीड़ हो गई हैl
हड़ताल के कारण यात्री बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, बलौदाबाजार सहित कई जिलों में बसें बस स्टैंड और डिपो में खड़ी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी के यात्रियों को हो रही है। रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर मार्ग के यात्री बस स्टैंड पर सामान के साथ घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। कई यात्रियों को निजी वाहन और महंगे साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
अपनी मांगों पर अड़े
चालक संगठनों की मुख्य मांगों में ड्राइवर आयोग का गठन, वेलफेयर बोर्ड बनाना और सुरक्षा कानून लागू करना शामिल है। इसके साथ ही 8 घंटे की ड्यूटी, ड्राइवर दिवस घोषित करने और सामाजिक सुरक्षा की भी मांग की जा रही है। चालकों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बातचीत से अभी समाधान नहीं निकला है lऔर चालक संगठनों ने चक्काजाम की चेतावनी दी है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि लंबी दूरी की यात्रा से पहले बस सेवा की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।
यात्री हो रहे परेशान
प्रदेशभर में यात्री बसों, स्कूल बसों, ऑटो-रिक्शा और मालवाहक (ट्रक, खनिज व लौह अयस्क) वाहनों के पहिए थमे हुए हैंl बस स्टैंडों पर यात्री घंटों फंसे रहे और उन्हें आने-जाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैl कुछ जगहों पर हड़ताल का विरोध करते हुए वाहन चला रहे ड्राइवरों के साथ प्रदर्शनकारियों द्वारा अप्रिय व्यवहार और विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आईं। बिलासपुर में भोजपुरी टोल प्लाजा के पास बस ड्राइवर को चप्पलों की माला पहनाई गई l
ड्राइवरों की मुख्य मांगें
ड्राइवर महासंघ निम्नलिखित प्रमुख मांगों को लेकर अड़ा हुआ हैl राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग (National Driver Commission) का गठन, ड्राइवर्स वेलफेयर बोर्ड (Driver Welfare Board) की स्थापना, ₹20 लाख का दुर्घटना बीमा, 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन की व्यवस्था, सड़क हादसों में निष्पक्ष जांच और कथित अवैध वसूली पर रोकl शामिल है। शुक्रवार और शनिवार को बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रहाI ड्राइवर अपनी मांग पर पड़े हुए हैं l बिलासपुर में यात्री अन्य विकल्पों की ओर जा रहे हैंl परेशानी बनी हुई हैl




