Ambikapur News : अम्बिकापुर (fourthline) l देर रात हुए एक बड़े हादसे में जगराता के लिए बंधी गई रस्सी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मायापुर निवासी फैजान आलम के रूप में हुई है।वही बाइक में पीछे बैठा दूसरा युवक् गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है ।
घटना के बाद जगराता पंडाल के पास वर्ग विशेष के लोगों ने नारेबाजी की और अंबिकापुर कोतवाली थाना का घेराव किया । जय स्तंभ चौक के पास जगराता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पंडाल लगाया गया है पंडाल की रस्सी बाहर सड़क तक खींच कर खूंटे पर लगाई गई है। इसी रस्सी में फंसकर या हादसा हुआ ।आयोजकों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है l फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ।

