Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/सरगुजा/Ambikapur News: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम, ,राजीव भवन में टीएस सिंहदेव करेंगे चित्रों का अनावरण
सरगुजा

Ambikapur News: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम, ,राजीव भवन में टीएस सिंहदेव करेंगे चित्रों का अनावरण

Avatar photo
By fourthline.in
August 14, 2026 1 Min Read
0

Ambikapur News: अम्बिकापुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा की ओर से 15 अगस्त को ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता के बाद सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी का मार्गदर्शन और नेतृत्व करने वाले पूर्व जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।

Ambikapur News:   इस दौरान सभी पूर्व जिलाध्यक्षों के चित्र का अनावरण राजीव भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण के बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव होंगे।

Ambikapur News: जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद सरगुजा में कांग्रेस को दिशा देने और संगठन का नेतृत्व करने वाले जिलाध्यक्षों में स्व. सरदार किशन सिंह बाबरा, स्व. कृष्ण नारायण शेष, स्व. डॉ. डीपी गुप्ता, स्व. बृजेंद्र लाल गुप्ता, स्व. ताराचंद अग्रवाल और स्व. समर बहादुर सिंहदेव शामिल रहे हैं। कार्यक्रम में इन सभी नेताओं के चित्र का अनावरण कर उनके योगदान को याद किया जाएगा।

Ambikapur News: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम उन वरिष्ठ नेताओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने आजादी के बाद सरगुजा में कांग्रेस संगठन को दिशा दी और उसका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के योगदान और संगठन के प्रति उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

Tags:

#AmbikapurNews #Congress #PurkhaKeSurta #IndependenceDay2026 #TSSinghDeo #RajivBhawan #CongressProgram #ChhattisgarhCongress #IndependenceDay #PoliticalNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Census 2027 Questions : जनगणना में पहली बार ली जाएगी जाति की जानकारी,  40 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें सवाल

Next

Disproportionate assets case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में क्लर्क को 4 साल का कठोर कारावास , एक किलो सोने के जेवर और 14ं.95 लाख रूपए राजसात 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG News : CM विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित सुकमा का किया हवाई सर्वे,  लिया हालात का जायजा, राहत केंद्रों में पीड़ितों से मिले
  • World rabies day : विश्व रैबीज डे पर गोकुलनगर पशु चिकित्सालय में पशुओं को लगाया गया रैबीज का निःशुल्क टीका
  • New rules to SIM recharge : अब 28 दिन की बजाय 30 दिन की वैलिडिटी, डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ काल रिचार्ज प्लान भी
  • Antirabies Day : एंटी रैबीज डे पर जिला  पशु चिकित्सालय में पालतू पशुओं को लगाया गया मुफ्त टीका
  • Pollution prevention : सर्दियों में प्रदूषण से निपटने दिल्ली सरकार का फैसला,  निर्माण कार्यों पर रोक, पार्किंग शुल्क दोगुना
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme