Bashir Badr Passes Away: भोपाल। उर्दू शायरी और अदब की दुनिया के सबसे पसंदीदा और मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का आज गुरुवार दोपहर भोपाल (Bhopal MP) में निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में अपने घर पर अंतिम सांस ली। डॉ. बशीर बद्र पिछले लंबे समय से भूलने की बीमारी (Dementia Disease) से जूझ रहे थे। उनकी याददाश्त इतनी कमजोर हो चुकी थी कि वे अपने करीबियों को भी नहीं पहचान पा रहे थे।
Bashir Badr Passes Away: आज दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। बशीर बद्र उन चुनिंदा शायरों में से थे, जिनकी गजलें और शेर सिर्फ मुशायरों के मंच तक सीमित नहीं रहे। उनकी लिखी पंक्तियां आम लोगों की डायरियों, मोहब्बत के खतों और सोशल मीडिया के दौर में वॉट्सऐप स्टेटस (WhatsApp Status Lines) की जान बन गईं। बशीर साहब मुश्किल उर्दू शब्दों के बजाय बहुत आसान भाषा में लिखते थे, जो सीधे लोगों के दिलों को छू जाती थी।










