रायपुर। Bastar Naxal-Free :   छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पांच दशकों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या के खात्मे की घोषणा करते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कड़े संकल्प और सुरक्षा बलों के पराक्रम से आज बस्तर का कोना-कोना मुख्यधारा से जुड़ रहा है और ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान वापस लौटी है।

Bastar Naxal-Free :  प्रेस क्लब रायपुर में हमर पहुना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को आमंत्रित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने बस्तर में नक्सलियों के खात्मे की अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और बस्तर की वर्तमान वस्तुस्थिति पर पत्रकारों को अवगत कराया। इस दौरान पत्रकारों ने सवाल भी दागे, जिनका उपमुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए बस्तर क्षेत्र के नक्सलीमुक्त होने का दावा किया।

Bastar Naxal-Free :  बस्तर का नक्सल मुक्त होना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक है। इससे अब बस्तर के सुदूर अंचलों तक सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सरकारी योजनाएं बिना किसी बाधा के पहुँच सकेंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Bastar Naxal-Free :  डिप्टी सीएम ने बताया कि सरकार ने ‘सरेंडर’ शब्द की जगह ‘पुनर्वास’ जैसे सम्मानसूचक शब्द को प्राथमिकता दी, जिससे नक्सलियों का मन बदला। पिछले दो वर्षों में 3000 लोगों का पुनर्वास किया गया है और लगभग 95 प्रतिशत पूर्व नक्सली अब समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। अक्टूबर 2025 में एक साथ 210 लोगों का आत्मसमर्पण इस नीति की सबसे बड़ी सफलता रही।

Previous articleVice chancellor appointment : tरायगढ़ और बिलासपुर विश्वविद्यालयों  में नए कुलपति नियुक्त
Next articleMobile recharge validity : मोबाइल रिचार्ज 28 नहीं पूरे 30 दिन चलेगा, रिचार्ज,डेली डेटा भी लैप्स नहीं होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here