Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG News : गिरौदपुरी धाम में बंदरों ने लगाई आग, उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक
छत्तीसगढ़

CG News : गिरौदपुरी धाम में बंदरों ने लगाई आग, उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक

Avatar photo
By fourthline.in
March 27, 2026 1 Min Read
0

बलौदाबाजार।  CG News :  छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस भीषण हादसे में करीब 10 से 12 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

CG News :  प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना की वजह बंदरों की उछल-कूद बताई जा रही है। ट्रांसफार्मर पर कूदने-फांदने के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और निकली चिंगारी ने पास की झोपड़ीनुमा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने मिलकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।

CG News :  करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक अधिकांश दुकानें जल चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आग मंदिर मार्ग से होते हुए मुख्य परिसर तक पहुंच सकती थी। गौरतलब है कि बाबा गुरू घासीदास के मंदिर जाने वाले मार्ग पर कई छोटे दुकानदार वर्षों से झोपड़ीनुमा दुकानों में अपना व्यवसाय करते हैं।

CG News :   इस घटना ने उनकी रोजी-रोटी पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags:

#CGNews #GirodpuriDham #FireIncident #ShortCircuit #MonkeyMenace #BreakingNews #Chhattisgarh #ShopFire #FireAccident
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Ram Navami: रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक, अयोध्यानगरी में रामनवमी की धूम

Next

PM Modi meeting with CMs :. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक,कहा- ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG First Women’s Open Jail : छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू, केंद्रीय जेल रायपुर में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ
  • Bilaspur Stone-pelting :  बिलासपुर पत्थरबाजी का मुख्य आरोपी पन्ना से गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme