Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राजनीति/BJP Surajpur: प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने नए मंडल अध्यक्षों में भरा जोश, कहा – संगठन को और मजबूत बनाएं
राजनीति

BJP Surajpur: प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने नए मंडल अध्यक्षों में भरा जोश, कहा – संगठन को और मजबूत बनाएं

Avatar photo
By fourthline.in
December 22, 2024 2 Min Read
0

• अपने निवास पर किया अभिनंदन, पूर्व मंडल अध्यक्षों के कार्यों को सराहा

सूरजपुर। BJP Surajpur:  प्रेमनगर के विधायक भूलन सिंह मरावी ने नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों स्वागत, अभिनंदन कर उनमें नए जोश का संचार किया।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय व तालमेल के साथ कार्यों को गति देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

BJP Surajpur: संगठन ने आप लोगों की कार्यक्षमता और ऊर्जा पर भरोसा करते हुये यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पूरी निष्ठा व ऊर्जा के साथ आप भाजपा की विचारधारा को मंडल क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाएं और उन्हें संगठन से जोड़ें। संगठन महापर्व के तहत भाजपा ने दो दिन पूर्व  जिले में सर्वसम्मति से भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में ऊर्जा व जोश भरने के लिए प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपने निवास पटना में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडलों के मंडल अध्यक्षों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया, और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनमें जोश भरा।इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों को गति देने के लिए आप लोग पूरी ऊर्जा व निष्ठा के साथ कार्य करें, उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में मंडल अध्यक्षों को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को कहा इसके लिए उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं संगठन की मजबूती ही हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है। 

BJP Surajpur: इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन करते हुये संगठन के कार्यों को गति देने अपने अनुभव साझा कर उनमें ऊर्जा भरा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा, रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, देवनगर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सूरजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े,  विश्रामपुर कैलाश सिरदार का स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, जगमोहन सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय,  राम शिरोमणि साहू, लीलू गुप्ता,  सुरेंद्र राजवाड़े का सम्मान कर पार्टी में उनके योगदान की सराहना की गई और उन्हें नये मंडल अध्यक्षों को सहयोग करने को कहा गया। स्वागत कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संत साहू, भाजपा जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी,  जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह,  जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, मंडल प्रभारी शशिकांत गर्ग सहित भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Severe punishment for the rapist: नाबालिग पीड़िता का वीडियो पिता को भेजा, दुष्कर्मी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद, 5 लाख जुर्माने की सजा

Next

Mahtari vandan: एक हजार  के लिए वीरेंद्र बन गया सनी लियोन, जांच के बाद पुलिस में मामला दर्ज 

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme