Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/भाजपा का घोषणापत्र  सबकी उम्मीदों के साकार होने की गारंटी-अमर
Uncategorized

भाजपा का घोषणापत्र  सबकी उम्मीदों के साकार होने की गारंटी-अमर

Avatar photo
By fourthline.in
November 3, 2023 3 Min Read
0

बिलासपुर। भाजपा का जारी घोषणा पत्र परिवर्तन का संकल्प पत्र है। यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का घोषणा पत्र है। भाजपा की सरकार के 15 साल में विकास की बुनियाद पर  स्वर्णिम समय छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए तैयार है। यह घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के कोने कोने से जनमन की आवाज का वह दस्तावेज है , जो छत्तीसगढ़ में  भूपेश बघेल सरकार की विदाई के साथ प्रत्येक वर्ग के हितों के अनुकूल छत्तीसगढ़ में नई क्रांति का सूत्रपात करेगा। 

घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजपा के  घोषणा पत्र अपने बयान में कहा कि  2 करोड़ 55 लाख छत्तीसगढ़िया के लगभग 72 लाख परिवारों की सेवा का यह संकल्प है। किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, श्रमिकों, उद्यमियों, कार्मिकों के साथ ही सभी वर्गों के समेकित विकास का आंकाक्षाओं का साधन बनेगा।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़  के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के रूप में भाजपा नेयह घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा का घोषणापत्र कांग्रेस द्वारा इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की जो हानि की गई है उसकी प्रतिपूर्ति और छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर आगे ले जाने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र एक बेहतर, अधिक समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव रखेगा। 

भाजपा का घोषणापत्र छत्तीसगढ़ के विकास को नये सोपान तक ले जाने की गारंटी है| कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाएगी और किसानों को 31 सौ रुपए प्रति एकड़ की दर से एकमुश्त भुगतान एवं पिछले दो वर्षों का लंबित बोनस 600 रुपए का भुगतान यानि कुल 37 सौ रुपए का भुगतान किया जाएगा| महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए वार्षिक वित्तीय सहायता, एक लाख रिक्त शासकीय पदों पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ भर्ती, पहले ही कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धन-राशि का आबंटन एवं 2 सालों में हर घर नल से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी| तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा एवं 4,500 रुपए तक बोनस एवं चरण पादुका एवं अन्य सुविधाएं पुनः शुरू की जाएगी| इसके साथ ही दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को प्रति वर्ष 10,000 रुपए, आयुष्मान भारत स्वस्थ छत्तीसगढ़ योजना के तहत 10 लाख रुपए तक मुफ्त उपचार का स्वास्थ्य बीमा एवं सस्ती दवाइयों की सुलभ उपलब्धता के लिए 500 नए जन औषधि केंद्र, सीजीपीएससी में पारदर्शिता लाने के लिए यूपीएससी की तर्ज पर आयोजित की जाएंगी परीक्षाएँ, सीजीपीएससी घोटाले की जांच भी होगी| 

इस घोषणा पत्र के अनुरूप छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के तरह युवाओं को 50% सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण, रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर के विकास हेतु दिल्ली NCR की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीज़न (SCR), नया रायपुर को सेंट्रल भारत का इनोवेशन जब बनाने के साथ लाएँगे 6 लाख रोजगार के अवसर, रानी दुर्गावती योजना के अंतर्गत बीपीएल बालिकाओं के जन्म पर 1.50 लाख रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र, गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर, कॉलेज जाने हेतु छात्र-छात्राओं को मासिक ट्रेवल अलॉंवंस दिया जाएगा| इसके साथ ही भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस नीति तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोग, शिकायत निवारण एवं निगरानी हेतु वेब पोर्टेल, प्रत्यक्ष कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय में सेल की स्थापना की जाएगी| हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स की स्थापना, छत्तीसगढ़ में निवेश लाने के लिए इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ वार्षिक वैश्विक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन, 1.5 लाख बेरोजगारों की भर्ती कर उन्हें पंचायत स्तर पर तुंहर दुआर सार्वजनिक सेवा से जोड़ा जाएगा| चार धाम परियोजना की तर्ज पर पाँच शक्तिपीठों के लिए 1000 कि॰मी॰ की परियोजना चलाई जाएगी एवं प्रदेशवासियों को अयोध्या में रामलला दर्शन कराया जाएगा|                                                      

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजपा के घोषणा पत्र में एक लाख  सरकारी नौकरी, धान 3100 रूपए, हर विवाहित महिला को सालाना 12 हजार

Next

भूपेश बघेल को महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटरों से मिले 508 करोड़  , ईडी का सनसनीखेज दावा, सीएम ने कहा -सबसे बड़ा मजाक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme