Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Bulldozer runs to clear government land: सेजबहार में 5 एकड़ सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, सीएम विष्णुदेव  को जनदर्शन में मिली थी शिकायत
छत्तीसगढ़

Bulldozer runs to clear government land: सेजबहार में 5 एकड़ सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, सीएम विष्णुदेव  को जनदर्शन में मिली थी शिकायत

Avatar photo
By fourthline.in
July 3, 2024 2 Min Read
0

रायपुर। Bulldozer runs to clear government land: रायपुर जिले में शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर चलना शुरु हो गया है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण की शिकायत सीएम विष्णुदेव साय को जनदर्शन में मिली थी। जिसके बाद सेजबहार में 5 एकड़ सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

Bulldozer runs to clear government land: डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में राजस्व अमले ने नगर निगम क्षेत्र के सेजबहार में मुख्य सड़क के किनारे से लगी लगभग पांच एकड़ सरकारी जमीन को अवैध निर्माण और कब्जे से मुक्त कराया है। इस जमीन पर माना के बनरसी गांव निवासी संतोष डहरिया द्वारा अवैध कब्जा कर अवैध रूप से पक्का निर्माण करने और जमीन की अवैध खरीदी-बिक्री करने की शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में की थी। 

Bulldozer runs to clear government land: कलेक्टर के निर्देश पर आज एसडीएम नंदकुमार चौबे, तहसीलदार पवन कोसमा और अतिरिक्त तहसीलदार तुलसी राठौर ने राजस्व अमले के साथ पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से बनाये गये पक्के दुकाननुमा निर्माण को तोड़ दिया है। इसके साथ ही लगभग पांच-छह लोगों द्वारा कुछ जमीन के कुछ हिस्से पर पोल लगाकर की गई तार फेसिंग को भी हटा दिया गया है। 

Bulldozer runs to clear government land: इस कार्रवाई के लिए सेजबहार गांव के निवासियों शारदा राम साहू, कामता प्रसाद साहू, ललित साहू, खेलन साहू, दीनदयाल रात्रे, दल्लू यादव, संतोष बघेल आदि ने मुख्यमंत्री साय और जिला प्रशासन का आभार जताया है। सभी गांव वासियों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Hemant Soren will become CM again: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे सीएम , चंपई सोरेन खाली करेंगे कुर्सी?

Next

Big amount from the centre for National Highway: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए केन्द्र से मिले 3289 करोड़, अरूण साव ने जताया आभार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme