Bus accident in Pakistan : क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक यात्री बस गहरी खाई में गिरने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Bus accident in Pakistan : बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा बॉर्डर पर यह हादसा हुआ।
शेरानी जिले के धनसार इलाके में बस क्वेटा से डेरा इस्माइल खान जा रही थी। पहाड़ी इलाके की घुमावदार सड़क पर चालक का बस पर नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस गहरी खाई में जा गिरी।

Bus accident in Pakistan : बस में कुल 48 यात्री सवार थे। बचाव दल ने अब तक 40 शव बरामद कर लिए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Bus accident in Pakistan :  बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन, इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर मौजूद हैं। घायलों का इलाज चल रहा है।सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जाएगा।

Previous articleCG News : मवेशियों से फसल बचाने खेत में बिताया था करंट , चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत
Next articleIND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का समय बदला, शाम 7 बजे से शुरू होगा मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here