Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/भारतीय रेलवे/CBI raids: रेलवे डीआरएम 25 लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, 87 लाख कैश बरामद 
भारतीय रेलवे

CBI raids: रेलवे डीआरएम 25 लाख रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, 87 लाख कैश बरामद 

Avatar photo
By fourthline.in
November 18, 2024 2 Min Read
0

मुंबई। CBI raids: सीबीआई ने ईस्ट-कोस्ट रेलवे के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) सौरभ प्रसाद को एक निजी कंपनी के मालिक से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा दिए गए ठेकों में खराब प्रदर्शन के लिए जुर्माना कम करने और 3.17 करोड़ रुपये के बिलों के भुगतान के बदले में मुंबई स्थित डी. एन. मार्केटिंग के मालिक सानिल राठौड़ से रिश्वत ले रहे थे।

CBI raids: बताया गया कि ये ठेके डीएन मार्केटिंग और पुणे स्थित एचआरके सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने हासिल किए थे, जिसका नियंत्रण आनंद भगत के पास था। सीबीआई ने कहा कि उसने राठौड़ और भगत को भी गिरफ्तार किया है।सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, गिरफ्तारियों के बाद सीबीआई ने मुंबई, विशाखापत्तनम, पुणे, वडोदरा और कोलकाता में 11 स्थानों पर छापे मारे। डीआरएम प्रसाद के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी रविवार को भी जारी रही, क्योंकि तीन अलमारियां बंद थीं और चाबियां उपलब्ध नहीं थीं।

करोड़ों की नगदी और आभूषण मिले 

CBI raids: तलाशी के दौरान सीबीआई ने अब तक 87.6 लाख रुपये का कैश, लगभग 72 लाख रुपये के आभूषण, संपत्ति के दस्तावेज, लॉकर की चाबियां आदि बरामद की है। जांच एजेंसी ने बताया कि कल्याण में एक फ्लैट के लिए किए गए निवेश, लॉकर की चाबी और प्रसाद के बैंक बैलेंस से जुड़े दस्तावेजों समेत कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।एजेंसी ने कहा कि रिश्वत कथित तौर पर पूर्वी तटीय रेलवे द्वारा दिए गए एक अनुबंध में खराब प्रदर्शन के लिए लगाए गए जुर्माने को कम करने के लिए ईनाम के रूप में दी गई थी।

रेलवे एंटी करप्शन हेल्पलाइन

रेलवे ने जनता से अपील की है कि रेलवे में भ्रष्टाचार की जानकारी मिलने पर तुरंत 155201 हेल्पलाइन पर संपर्क करें। रेलवे विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए सतर्कता विभाग और एंटी करप्शन विजिलेंस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

New Tiger Reserve notified: गुरु घासीदास-तमोर पिंगला 56वें बाघ अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित

Next

CGPSC Scam: पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, एक उद्योगपति भी गिरफ्त में

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme