Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG Highcourt: बाघ की मौत पर चीफ जस्टिस की गंभीर टिप्पणी, वन , वन्यजीव नहीं बचेंगे तो क्या बचेगा ?
छत्तीसगढ़

CG Highcourt: बाघ की मौत पर चीफ जस्टिस की गंभीर टिप्पणी, वन , वन्यजीव नहीं बचेंगे तो क्या बचेगा ?

Avatar photo
By fourthline.in
November 11, 2024 2 Min Read
0

बिलासपुर। CG Highcourt: छत्तीसगढ़ के कोरिया वनमंडल में बाघ मारे  जाने के मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जवाब तलब किया है। चीफ जस्टिस ने इस मामले को पूर्व के पीआईएल में मर्ज करने को कहा है। उधर बाघ को जहर देकर मारने के मामले में वन विभाग के अफसर  दो किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

CG Highcourt: गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व एरिया से लगे जंगल में बीते दिनों एक टाइगर की मौत हो गई थी। वन विभाग ने पीएम रिपोर्ट के बाद बताया कि मौत का कारण जहरखुरानी है। सोमवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस एके प्रसाद की डिवीजन बेंच में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई।

CG Highcourt: बीते शुक्रवार को वन अफसरों को गुरु घासीदास नेशनल पार्क से सटे एरिया में ग्रामीणों के माध्यम से मृत बाघ के बारे में जानकारी मिली थी। बाघ की बॉडी 2-3 दिन पुरानी थी। घटना की सूचना पाकर कोरिया डीएफओ, गुरु घासीदास नेशनल पार्क के डायरेक्टर, सीसीएफ सरगुजा सहित वन अफसर मौके पर पहुंचे। बाघ का पोस्टमार्टम कराने पर रिपोर्ट में उसे जहर देकर मारने की पुष्टि हुई है।

चीफ जस्टिस की गंभीर टिप्पणी 

CG Highcourt: चीफ जस्टिस ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को नोटिस जाारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में टाइगर की यह दूसरी मौत है, टाइगर हिन्दुस्तान में जल्दी मिलता भी नहीं है। जो है उसे संरक्षित और सुरक्षित भी नहीं कर पा रहे हैं। वाइल्ड लाइफ नहीं बचा पाएंगे, जंगल नहीं बचा पाए तो क्या करेंगे, क्या बचेगा।

संदेहियों से हो रही पूछताछ

CG Highcourt:  मारे जाने पूर्व बाघ ने कहां-कहां विचरण किया, बाघ ने जिस जगह मवेशी का शिकार किया, उस जगह पहुंचकर मवेशी के बचे शेष मांस में किसने जहर मिलाया, इसकी जांच गोमर्डा अभ्यारण्य से आई डॉग स्क्वाड की टीम ने की है। संदेह के आधार पर वन विभाग के अफसर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

TL meeting: किसानों को असुविधा न हो, धान खरीदी की अधिकारी देखें सारी व्यवस्था – कलेक्टर

Next

Another elephant died: एक और हाथी फसल बचाने बिछाए करंट में फंसकर मारा गया , आरोपी गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme