Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे को ED ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे को ED ने किया गिरफ्तार

Avatar photo
By fourthline.in
January 15, 2025 1 Min Read
0

रायपुर। CG Liquor Scam: शराब घोटाले  में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के बाद आज गिरफ्तार कर लिया। ईडी अब जल्द ही दोनों को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले, 28 दिसंबर को ईडी ने शराब घोटाले के सिलसिले में कवासी लखमा और उनके बेटे के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

CG Liquor Scam: इस छापेमारी में नगद लेनदेन और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों के सबूत मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया था। आज तीसरी बार हुई पूछताछ के दौरान ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घोटाले से जुड़े अन्य व्यक्तियों और सबूतों की जानकारी जुटाने के लिए ईडी की टीम जांच में जुटी हुई है।

CG Liquor Scam: शराब घोटाले में कवासी लखमा और उनके बेटे की गिरफ्तारी ने राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस मामले में ईडी अब तक कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुला चुकी है और घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत भी जुटाए गए हैं। अब सभी की निगाहें कोर्ट में ईडी की अगली कार्रवाई और घोटाले में शामिल अन्य नामों पर है।

Tags:

#Chhattisgarh # CG hindi news # liquor scam #former excise minister #kavasi lakhma #harish lakhma #enforcement directorate
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CU Convocation: सीयू का 11वां दीक्षांत समारोह आज, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि

Next

CU convocation: आपकी सफलता का समाज पर सकारात्मक प्रभाव हो – उप-राष्ट्रपति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme