CG News: रायपुर।  राज्य शासन ने अपने प्रत्येक अधिकारी- कर्मचारी के डेस्क असाइनमेंट कार्य पटल को हर 3 वर्ष में बदलने के निर्देश दिए हैं। सचिव जीएडी अविनाश चंपावत ने सभी विभागाध्यक्ष, कमिश्नर, कलेक्टर और विभाग प्रमुखों को यह पत्र जारी किया है।

CG News: विभाग का मानना है कि अधिकांश अधिकारी कर्मचारियों को  सभी तरह के कार्य का अनुभव दिलाने उनके डेस्क असाइनमेंट बदलना आवश्यक  है। इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। राज्य के विभागाध्यक्ष कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों और अधीनस्थ कार्यालयों में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान या एक ही कार्य-पटल पर कार्यरत हैं।

CG News:  निर्देश में कहा गया है कि राज्य के समस्त विभागों में पदस्थ सभी अधिकारी और कर्मचारियों के कार्य-पटल का हर 3 वर्ष में अनिवार्य परिवर्तन किया जाए। यानी कोई भी 3 साल से ज्यादा एक ही डेस्क पर नहीं बैठेगा। विशेष परिस्थिति में यदि किसी को उसी कार्य-पटल पर बनाए रखना जरूरी हो, तो सक्षम प्राधिकारी का लिखित और कारण सहित अनुमोदन लेना होगा। मौखिक आदेश नहीं चलेगा।

Previous articleGen-Z Dialogue: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत Gen-Z से संवाद करेंगे , 6 अगस्त को 100 से अधिक शहरों में आयोजन
Next articleMP’s Privilege : दो-दो सांसदों को विशेषाधिकार हनन की शिकायत, क्या छत्तीसगढ़ में अफसरशाही बेलगाम हो गई ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here