बिलासपुर। CG politics:  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरियाणा चुनावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मशीनों के खेल में व्यवस्था ने जीत दर्ज की है, जबकि लोकतंत्र हार गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें लंबे समय से निशाना बना रही है और अब उनके बच्चों को भी नोटिस भेजे जा रहे हैं।

CG politics: रतनपुर में माँ महामाया के दर्शन करके लौटे श्री बघेल ने यहां  पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि भाजपा उन्हें हमेशा से निशाने पर रखती आई है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में भी उनकी जमीन की जांच हुई थी और उन्हें जेल भेजा गया था। अब भाजपा कार्यकर्ता उनका रास्ता रोक रहे हैं और पुलिस उनके बच्चों को नोटिस भेज रही है।

CG politics:  जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए पर बात करते हुए बघेल ने कहा कि वहां के लोगों ने इन अनुच्छेदों को नकार दिया है। हरियाणा चुनाव परिणामों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आगे थी, लेकिन मशीनों के खेल में व्यवस्था जीत गई और लोकतंत्र हार गया। बघेल ने ईवीएम पर अपनी पुरानी शंका दोहराई और कहा कि उन्हें शुरू से ही ईवीएम पर विश्वास नहीं रहा है। इसी कारण छत्तीसगढ़ में भी जब कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, तब शहरी निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे। उन्होंने हरियाणा चुनावों में भी ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया।

CG politics: शहरी निकाय और पंचायत चुनावों पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक कोई स्पष्ट योजना नहीं बनाई है। पिछड़ा वर्ग का सर्वे रिपोर्ट जारी नहीं हुआ है, न ही आरक्षण को लेकर कोई स्पष्टता है। महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष होगा या अप्रत्यक्ष, इस पर भी विधानसभा में कोई चर्चा नहीं हुई है।

Previous articleTime Scale Pay Scale for Engineers: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 421 अभियंताओं को मिला वर्षों बाद समयमान वेतनमान
Next articleSchool’s recognition will be cancelled:  स्कूल में धर्मसभा, कार्मेल स्कूल की मान्यता रद्द करने कलेक्टर ने की अनुशंसा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here