CG Weather alert :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लोगों झुलसाने लगी है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

CG Weather alert : शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन के साथ रात में भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
 
रात में भी लू का खतरा

CG Weather alert : मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को खासतौर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इस दौरान प्रदेश में UV रेज की तीव्रता “एक्सट्रीम लेवल” तक पहुंच सकती है, जिससे त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान होने का खतरा रहेगा।

CG Weather alert :  जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे UV रेज का स्तर 1 रहेगा, जो 9 बजे तक बढ़कर 5 हो सकता है। सुबह 10 बजे यह स्तर सीधे 9 तक पहुंच जाएगा, जबकि 11 से 12 बजे के बीच UV इंडेक्स 11 तक रहने का अनुमान है। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक यह 9 के आसपास बना रहेगा।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

CG Weather alert : पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। रायपुर के माना क्षेत्र में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत नहीं मिली।

अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम

CG Weather alert : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में लू का असर और बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

CG Weather alert : तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। इमरजेंसी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 87706-64365 और 75870-38622 जारी किए गए हैं।

Previous articleSushasan Tihar2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 66.99 करोड़ के 87 विकास कार्यों की दी सौगात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here