Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/CG Weather Update: अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, मैनपाट और सामरीपाट में कड़ाके की ठंड 
Uncategorized

CG Weather Update: अंबिकापुर में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, मैनपाट और सामरीपाट में कड़ाके की ठंड 

Avatar photo
By fourthline.in
November 26, 2023 1 Min Read
0

अंबिकापुर। CG Weather Update: उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवा के असर से संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आया है। सप्ताह भर के भीतर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की तगड़ी गिरावट हुई है। रविवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मैनपाट और बलरामपुर जिले के सामरी पाट इलाके में  ठंड के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। 

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा ने बताया कि बस्तर संभाग में मौसम शुष्क होने के बाद ही ठंड बढ़ेगी। रायपुर और आस-पास के इलाके में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। यानी अभी एक-दो दिन और ठंड से राहत रहेगी। 

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जो उतरी छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित करेगा। इससे आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाएंगे और कहीं की हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में एक बार फिर से उतार-चढ़ाव हो सकता है। 

0.CG Weather Update: और बढ़ेगी ठंड

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार  दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य होने के बाद कड़ाके की ठंड फिर पड़ेगी और तापमान में गिरावट हो सकती है। इधर सरगुजा और बलरामपुर जिले के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहां भी तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

अनुराग का असमय चले जाना शहर को रूला गया

Next

242 पदों पर भर्तियों के लिए CGPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • CG schools to remain closed : भारी बारिश का अलर्ट, पूरे छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद
  • SBI makes ATMs free : बैंक बंद होने की न करें फिक्र, SBI ने ATM चार्ज किया फ्री, रविवार को खुलेंगी शाखाएं
  • Bastar Heavy Rain: बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात, इंद्रावती-शबरी नदी उफान पर, किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन कैंसिल, फ्लाइट भी रद्द
  • ACB Action : 10 हजार रिश्वत लेते नगर निगम का क्लर्क गिरफ्तार, सामान्य सभा के बीच ACB की कार्रवाई से हड़कंप
  • UPI Payment : सरकार के MDR के फैसले का विरोध, 2 अक्टूबर को QR कोड काले कपड़े में ढकेंगे कारोबारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme